Sunday, July 13, 2014

Publication in "NETHERLAND"in Literary magazine " Amstel Ganga"

 Poetry Published in HOLAND (Netherlands) in Literary magazine " Amstel Ganga" JULY - SEPT 2014 Edition

------------------------------------------
"पल रिसता रहा"
प्रेम पराकाष्ठा की परिधि को
जिस पल ने था पार किया
वो शरमा के सिमट गया
जिस में भरा
आक्रोश था, तकरार थी
वो पल विद्रोह कर
चला गया
जिस ने सही
क्रोध की पीड़ा
वो अश्रुओं संग
क्षितिज में विलीन हुआ
विरह अग्नि में
जो अभिशप्त हुआ
और झुलस गया
वो अभागा "पल रिसता रहा..."
---------------------------
Pal Rista Raha

Prem Prakashta ki paridhi ko
jis pal ne tha paar kiya
vo shama ke simat gaya
jis mein bhara
akrosh tha, takrar thi
vo pal vidroh kar
chala gya
jis ne sahi
krodh ki pida
vo ashruon sang
kshitij mein vilin hua
virah agni mein
jo abhishapt hua
or julas gaya
vo abhaga Pal Rista Raha.....

Sunday, July 6, 2014

“सीमा गुप्ता एक खुश फ़िक्र और खूबसूरत शायरा (तितलियों का ख़याल के आईने में)”

“सीमा गुप्ता एक खुश फ़िक्र और खूबसूरत शायरा (तितलियों का ख़याल के आईने में)”

Mazmoon on my Poetry book "“TITLIYON KA KHYAAL" written by Saalim Shuja Ansari ji published today 6th july in Urdu news paper "AZIZULHIND" from Delhi 


Thursday, July 3, 2014

"Poetry Published in July 2014 Edition in Literary Magazine " ARPITA"

"पल रिसता रहा"
प्रेम पराकाष्ठा की परिधि को
जिस पल ने था पार किया
वो शरमा के सिमट गया 
जिस में भरा
आक्रोश था, तकरार थी
वो पल विद्रोह कर
चला गया
जिस ने सही
क्रोध की पीड़ा
वो अश्रुओं संग
क्षितिज में विलीन हुआ
विरह अग्नि में
जो अभिशप्त हुआ
और झुलस गया
वो अभागा "पल रिसता रहा..."

Pal Rista Raha 

Prem Prakashta ki paridhi ko 
jis pal ne tha paar kiya
vo shama ke simat gaya
jis mein bhara
akrosh tha, takrar thi
vo pal vidroh kar
chala gya
jis ne sahi 
krodh ki pida
vo ashruon sang 
kshitij mein vilin hua
virah agni mein 
jo abhishapt hua
or julas gaya
vo abhaga Pal Rista Raha............

Tuesday, July 1, 2014

"Poetry / Ghazal Published today i.e 1st July 2014 in one of leading news paper " Utkarsh Mail" from Delhi .

"Poetry / Ghazal Published today i.e 1st July 2014 in one of leading news paper " Utkarsh Mail" from Delhi .
मेरा ये इतिहास रहा
तेरे बिन बनवास रहा

आया जब भी चाँद नज़र
तेरा ही आभास रहा

आँखें तो वीरान रहीं
सपनो में मधुमास रहा

नादानों की कदर हुई
दाना का उपहास रहा

बातें सब खामोश रही
चेहरे पे उल्लास रहा

पूजा - अर्चन सब भूल गयी
हर पल तू ही पास रहा
---------------------------
Mera ye itihaas raha
Tere bin banvaas raha
Aaya jab bhi chand nazar 
Tera hi aabash raha
Ankhen to veeran rahin
Sapno mein madhumas raha
Nadano ki kadar hui
Dana ka uphaas raha
Batein sab khamosh rahi
Chehro par ullaas raha
Pooja archan sab bhul gyi
Har pal tu hi pass raha

Ghazal Published in अनहद कृति" June 2014


Ghazal Published in Literary Magazine 'अनहद कृति" Edition 24th JUNE 2014

सौदाए -इश्क़ के तो ख़तावार हम नहीं ,
हैं इश्क़ के मरीज़ गुनहगार हम नहीं । 

उसकी ख़ुशी के वास्ते खुद को फ़ना किया ,
फिर भी वो कह रहा के वफ़ादार हम नहीं । 

दिल में हमारे एक तलातुम सा है बापा ,
ख़ामोश हैं के ज़ीनते - अख़बार हम नहीं । 

तन्हाइयों की हमने ही दुनिया बसाई है ,
गोशे में खुदके हैं ,सरे -बाज़ार हम नहीं । 

दिल से किया है इश्क़ का सौदा तो फ़िक्र क्या ,
एहले - जुनूँ ज़रूर हैं बीमार हम नहीं । 

सहरा के सर्दो -गर्म ही अब रास आ गए ,
सीमा किसी चमन के रवादार हम नहीं । 

--------------------------------------
Sauda - ye- ishq ke to khatawar hum nahi'n
hain ishq ke mareez gunahgar hum nahi'n

uski khushi ke waste khud ko fana kiya 
fir bhi woh keh raha hai ki wafadar hum nahi'n

dil mein hamare ek tala tum sa hai bapa
khamosh hain ki zenit -e -akhbar hum nahi'n

tanhaiyon ki humne hi duniya basai hai
Goshe mein khud ke hain, sare bazar hum nahi'n

dil se kiya hai ishq ka sauda to fikr kya
ahle junoon zaroor hai bimar hum nahi'n

Sehra ke sardo garm hi ab raas aa gaye
Seema kisi chaman ke rawadar ham nahi'n

Monday, June 16, 2014

"Poetry "Geet" Published in one of leading news paper " Utkarsh Mail" from Delhi .

"Poetry "Geet" Published today i.e 16th June 2014 in one of leading news paper " Utkarsh Mail" from Delhi .


"गीत"

"मैंने जो गीत तेरे प्यार की खातिर लिखे "
आज दुनिया की नज़र उनका पता पाएगी,
किस तरह चाहा है पूजा है सराहा है तुम्हें 
प्यार की दुनिया में तारीख लिखी जायेगी
तेरे चेहरे की तमानत ये सदा देती है
प्यार खिलता है तो चेहरे से अयाँ होता है
कोई जब जन्मो के रिश्तों से बंधा होता है 
उसका सम्बन्ध हर एक गाम बयाँ होता है
"GEET"
----------------
"Maine jo geet tere pyar ki Khatir likhe"
aaz duniya ki nazar unka pata payegi 

kis tarah chaha hai pooja hai saraha hai tumhe
pyar ki duniya mein tareekh likhi jayegi

tere chehre ki tmanat ye sada deti hai
pyar khilta hai to chehre se aya'n hota hai

koi jab janmon ke rishton se bandha hota hai
uska sambandh har ek gaon bayan hota hai

Wednesday, April 30, 2014

“TITLIYON KA KHYAAL"



 “TITLIYON KA KHYAAL"


With the Grace of God Third collection of Ghazal and Nazm " “TITLIYON KA KHYAAL" is being published from  Mandvi Praksashan.
ISBN-81-8212-037-3 / Price- 200/-

Wednesday, April 23, 2014

Poetry Published in " Amstel Ganga" HOLAND (Netherlands)

नर्म लिहाफ़
--------------
सियाह रात का एक क़तरा जब

आँखों के बेचैन दरिया की
कशमकश से उलझने लगा,
बस वही एक शख्स अचानक
मेरे सिराहने पे मुझसे आ के मिला|

मैं ठिठक कर उसके एहसास को
छूती टटोलती आँचल में छुपा
रूह के तहख़ाने में, सहेज लेती हूँ
कुछ हसरतें नर्म लिहाफ़ में
डूबके मचलने लगती हैं,
जब वही एक शख्स अचानक
मेरे सिराहने पे मुझसे आ के मिला|

कुछ मजबूरियों की पगडंडियाँ
जो मेरे शाने पे उभर आती हैं,
अपने ही यक़ीन के स्पर्श की
सुगबुगाहट से हट,
चाँद के साथ मेरी हथेलियों में
चुपके-चुपके से सिमटने लगती हैं,
सच वही बस वही एक शख्स जब अचानक
मेरे सिराहने पे मुझसे आ के मिला।

Ghazal Published in "Adabi Dehliz" April - June 2014

सौदाए -इश्क़ के तो ख़तावार हम नहीं ,
हैं इश्क़ के मरीज़ गुनहगार हम नहीं । 
हम जो खटक रहे थे तुम्हारी निगाह में ,
"लो अब तुम्हारी राह में दीवार हम नहीं"
उसकी ख़ुशी के वास्ते खुद को फ़ना किया ,
फिर भी वो कह रहा के वफ़ादार हम नहीं ।
दिल में हमारे एक तलातुम सा है बापा ,
ख़ामोश हैं के ज़ीनते - अख़बार हम नहीं ।
तन्हाइयों की हमने ही दुनिया बसाई है ,
गोशे में खुदके हैं ,सरे -बाज़ार हम नहीं ।
दिल से किया है इश्क़ का सौदा तो फ़िक्र क्या ,
एहले - जुनूँ ज़रूर हैं बीमार हम नहीं ।
सहरा के सर्दो -गर्म ही अब रास आ गए ,
सीमा किसी चमन के रवादार हम नहीं ।
-------------------------------------------------
मेरे चेहरे पे जो कहानी है
मेरे दिल ही की तर्जुमानी है
नींद आँखों में जागती ही रही
गरचे रातों की ख़ाक छानी है
उसकी सूरत ग़ज़ल में ढाली है
उस में तस्वीर अब बनानी है
दो घडी के लिए ही आ जाओ
छोडिये जो भी बदगुमानी है
जोड़ना दिल से दिल नहीं मुश्किल
एक दीवार बस गिरानी है
इस में खुशियाँ बिखेर दे सीमा
चार दिन के ये जिंदगानी है..

Wednesday, April 16, 2014

मेरे चेहरे पे जो कहानी है

"Ghazal Published in News paper 'Gurgaon Today" http://epaper.gurgaontoday.in/16042014/page/6 "

मेरे चेहरे पे जो कहानी है 
मेरे दिल  ही की  तर्जुमानी है 
नींद आँखों में जागती ही रही 
गरचे रातों की ख़ाक छानी  है 
उसकी सूरत ग़ज़ल में ढाली है 
उस में  तस्वीर अब बनानी है 
दो घडी के लिए ही आ जाओ 
छोडिये जो भी बदगुमानी है 
जोड़ना दिल से दिल नहीं मुश्किल 
एक दीवार बस  गिरानी है 
इस में खुशियाँ बिखेर दे सीमा 
चार दिन के ये जिंदगानी है 

Mere chehre pe jo kahani hai
Mere dil hi ki tarjumani hai
Neend aankhon main jaagti hi rahi
Garche raaton ki khak chhani hai
Uski suurat ghazal main Dhali hai
Us main tasveer ab banani hai
Do ghaRi keliye hi aa jaa'o
ChoRiye, jo bhi bad-gumani hai
JoRna dil se dil naheen mushkil
Aik deevaar bas girani hai
Is main khushiyaan bakhair de 'seema'
Chaar din ki yeh zindgani hai

Tuesday, April 1, 2014

Agonizing picture of Rural Life

Exclusive Interview of Seema Gupta in April 2014 issue of Rural & Marketing Magazine "Agonizing picture of Rural Life" Page 76


Wednesday, March 12, 2014

15th स्त्री शक्ति राष्ट्रिय सम्मान

5th Stree Shakti National Awards" Organized by GANTAVAYA SANSTHAN, Seema Gupta is being Felicitated for outstanding contributions in the field of Literature, Business and Trade on 12 March 2014 at Constitution Club, New Delhi .